Placeholder canvas

Yoga Benefits: योग करने के फायदे जानें

Yoga Benefits – योगा से सभी लोगों के शरीर में कई लाभदायक बदलाव होते हैं। योग करने से मन को शांति मिलती है। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मदद करता है। योग से हमारे शरीर और मन को संतुलन बनाने में सहायता मिलती है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते है योग करने के फायदों के बारे में।

योग करने से शरीर लचीला होता है। इसके साथ ही हमें कई बीमारियां होने से बचाता है और कई बीमारियों से निजात दिलाने में भी मदद करता है। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल में भी योग किया जा रहा है और अब योग ने पूरी दुनिया में अपनी जड़ें मजबूत कर ली है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

योग का जन्म भारत में हुआ और यह एक प्राचीन पद्धति है, जिसमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तत्व शामिल होते हैं।  “योग” शब्द संस्कृत से आया है और यह शरीर और चेतना के संगम का प्रतीक है।

योग करने के फायदे

  • शरीर को लचीला बनाता है
  • वजन कम करने में मदद करता है
  • एकाग्रता में सुधार लाता है
  • त्वचा को लाभ पहुंचाता है
  • पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है
  • दिल से जुड़ी बीमारियो को कम करने में मदद करता है
  • चिंता, तनाव और अवसाद से निजात दिलाता है
  • मानसिक स्वास्ठय में सुधार होता है
  • प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

नोट: योग करने से पहले योगा एक्सपर्ट की राय जरूर लें।                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *