Priyanka Chopra Instagram: प्रियंका के लुक के कायल निक जोनस ने किया गजब का कमेंट

Priyanka Chopra Instagram पर तस्वीरें शेयर की। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जब से भारत आई हैं तभी से सुर्खियों में बनी हुई हैं। राधिका और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग शादी के जश्न के बाद ईशा अंबानी ने अपने घर पर होली की पार्टी दी थी। 

इस पार्टी में कई मशहूर हस्तियों के साथ बी-टाउन के कई स्टार शामिल हुए थे। इनमें से एक प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

ईशा की होली पार्टी में देसी गर्ल ने अपने शानदार लुक से सबका ध्यान आकर्षित किया और इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने इसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिस पर निक ने कमेंट किया है।

कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “शानदार लोगों के साथ एक रोमन होली मनाई। अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत शाम के लिए ईशा अंबानी और जेसी बाबिन को बहुत धन्यवाद। लूसिया, आपके साथ में हमेशा बहुत मजा आता है। मेरे बुलगारी परिवार को एक शानदार दिन और एक खूबसूरत शाम के लिए बधाई। इसे हमेशा अपने दिल में रखूंगी।”

प्रियंका मॉडर्न कम देसी अवतार में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पार्टी में स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ पीच कलर की साड़ी पहनी थी। साथ में उन्होंने बुलगारी की ज्वैलरी से अपने लुक को और कातिलाना बना दिया। मिनिमल मेकअप और खुले बाल में प्रियंका बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

Priyanka Chopra instagram post पर निक का कमेंट

प्रियंका की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद निक ने कमेंट किया। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने लिखा, “हे भगवान। और उन्होंने पसीने छोड़ने और लार टपकाने वाला इमोजी शेयर किया। इसके साथ ही निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीवी का पोस्ट रीशेयर करते हुए लिखा, “क्या आप मजाक कर रही हैं प्रियंका?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *