Placeholder canvas

अखरोट के फायदे: जानें इसे कब और कैसे खाना चाहिए

अखरोट या वॉलनट को ‘ब्रेन फूड’ भी कहा जाता है क्योंकि यह मस्तिष्क जैसा दिखता है। अखरोट के फायदे की बात करें तो शोध से पता चला है कि नियमित रूप से अखरोट खाने से हमारा दिमाग बेहतर काम कर सकता है। खान-पान में अखरोट को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये बादाम जैसे अन्य मेवों से भी बेहतर हैं क्योंकि इसमें वसा, विटामिन और कई खनिज होते हैं। अखरोट में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अच्छे होते हैं। यहां अखरोट के फायदे दिए गए हैं।

अखरोट के फायदे

कैंसर रोधी: अखरोट कैंसर जैसे खतरों से लड़ सकता है। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो कैंसर से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। अखरोट खासतौर से प्रोस्टेट, ब्रेस्ट और पैंक्रियाटिक कैंसर से लड़ने में अहम भूमिका निभाता है।

दिल के लिए फायदेमंद: अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और लिनोलेनिक एसिड जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं। ये लिपिड सप्लाई को सही ढंग से करते हैं। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। इसके साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

वजन घटाने में मददगार: अखरोट में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए मुट्ठी भर अखरोट खाने के बाद आपका पेट भरा-भरा महसूस होता है। ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं और सेहतमंद तरीके से वजन घटाने में मदद करते हैं।

मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मददगार: अखरोट मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकते हैं। अखरोट फैटी एसिड से भरपूर होते हैं और पाचन के साथ-साथ ग्रोथ और शरीर की अन्य मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं में भी मदद कर सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद: अखरोट शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है। ये मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं के दौरान कैल्शियम के उत्सर्जन को भी कम करता है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी: अखरोट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। डायबिटीज, संधिवात, गठिया जैसी बीमारियां इंफ्लेमेशन के कारण होती हैं। रोजाना अखरोट को खाने से इन बीमारियों से बेहतर तरीके से मुकाबला करने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए अच्छा: अखरोट फाइबर से भरपूर होते हैं। इस वजह से, वे आंत को साफ करने और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। ये कब्ज से भी छुटकारा दिला सकते हैं।

नींद में मददगार: अखरोट मेलाटोनिन के उत्पादन में मदद करता है। यह एक हार्मोन है जो नींद लाने में मदद करता है।

प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी में सुधार: अखरोट शुक्राणुओं के उत्पादन और उनकी गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। ये स्पर्म की वाइटिलिटी और गतिशीलता बढ़ाते हैं।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: वातावरण में मौजूद फ्री रेडिकल्स शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ये स्किन के रूखेपन और झुर्रियों को दूर कर सकते हैं। अखरोट इन फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकता है। अखरोट का नियमित तौर पर सेवन करने से आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने में मदद मिलती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए मददगार: माँ के भ्रूण के उचित विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में फोलेट की आवश्यकता होती है। अखरोट में विटामिन B कॉम्प्लेक्स की अच्छी मात्रा होती है और यह भ्रूण के अच्छे विकास में मदद करता है।

पुरुषों के रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद: शुक्राणु के स्वास्थ्य और पुरुष प्रजनन क्षमता में सुधार लाने में अखरोट काफी लाभकारी साबत हो सकते हैं। (वॉलनट) से सेहत को होने वाले कई फायदों में से एक है। पुरुष की रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार लाने में अखरोट की भूमिका के लिए और अधिक अध्ययन की जरुरत है। अखरोट शरीर के लिए अंजीर के जैसे ही लाभकारी है।

अखरोट को कैसै खाना चाहिए?

वजन कम करने के लिए आप रात में कुछ अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह उठकर खा लें। सुबह खाली पेट अखरोट खाने से आपका वजन भी घटेगा और पाचन भी बेहतर होगा। इससे आपको दिनभर एक्टिव रहने के लिए काफी ऊर्जा भी मिलेगी। अखरोट के फायदे बहुत सारे हैं इसलिए इसे आप हर तरीके से अपने खान-पान में शामिल कर सकते हैं।

अखरोट कितने रुपए किलो है?

आमतौर पर सीज़न में अखरोट के एक पेड़ पर 40 से 50 किलो तक पैदावार मिलती है। मार्केट में अखरोट 700 से 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *